फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 60 पुलिस अधिकारी सुधारेंगे जांच कौशल, जिला पुलिस लाइन जम्मू में छह दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
जिला पुलिस मुख्याल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते पुलिस कर्मी: फोटो पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। पुलिस अधिकारियों की जांच क्षमता और कौशल में सुधार के लिए प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में शनिवार से जिला पुलिस लाइन जम्मू में छह दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज हुआ। एडीजीपी जम्मू आनंद जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने जांच क्षमताओं और कौशल पर प्रकाश डाला और कुशल जांच व तकनीकी उपकरणों के इस्तेमाल के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन

शनिवार से शुरू हुए कार्यक्रम में एसपीओ से एसआई रैंक के कुल 60 पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। इन्हें तीन-तीन के 20 समूहों में विभाजित किया गया है। छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद जांच अधिकारियों की कमी कुछ हद तक पूरी होगी। जिला पुलिस के लंबित मामलों में कमी लाने के लिए पुलिस अधिकारियों के जांच कौशल में सुधार करने के लिए ऐसे और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में डीआइजी जेकेएस रेंज शक्ति पाठक, एसएसपी जम्मू विनोद कुमार, एसपी मुख्यालय जम्मू रमनीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें