फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: धक्के से चल रही सीमावर्ती चंगिया के लोगों की गाड़ी

Fri, 14 Jul 2023 02:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अरनिया। ब्लॉक अरनिया की पंचायत चंगिया के लोगों को आजतक बस सेवा नहीं मिली पाई है, जिस कारण ग्रामीणों की गाड़ी धक्के से चल रही है। लोगों को जिला मुख्यालय या अन्य कस्बों तक पहुंचने के लिए पहले पांच किलोमीटर का सफर तय कर अरनिया बस स्टैंड आना पड़ता है, जिसके बाद ही कोई सुविधा मिल पाती है। लोगों ने उप राज्यपाल प्रशासन से सीमावर्ती क्षेत्र की सुध लेकर लोगों को बस सेवा की सुविधा मुहैया करवाने की गुहार लगाई है।
पंचायत चंगिया के अंतर्गत तीन गांव चंगियां, चांनना और पिंडी कुदवाल शामिल हैं। पंचायत में आठ से ज्यादा घर और तीन हजार से ज्यादा की आबादी है। हालांकि, सीमावर्ती पंचायत में इलेक्ट्रॉनिक ऑटो तो चलते हैं, लेकिन वह भी मनमाना किराया वसूलते हैं। बिना समय सारणी के फेरे लगाते हैं, जिस कारण लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। सीधी बस सेवा न होने से विद्यार्थियों, सरकारी मुलाजिमों और अन्य लोगों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

बस सेवा उपलब्ध नहीं होने से ज्यादातर सरकारी मुलाजिमों और रसूखदारों ने वाहनों का इंतजाम कर लिया। लेकिन गरीब तबके के लोगों के पास सुविधा नहीं है। वह पैदल सफर करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने सरकार और विभाग से गुहार लगाई है कि जल्द बस सेवा शुरू की जाए।


दस साल पहले शुरू हुई थी बस सेवा
परिवहन विभाग की तरफ से 10 साल पहले बस सेवा शुरू की गई थी, लेकिन पर्याप्त सवारियां न मिलने से उसे बंद कर दिया गया। इसे बाद दोबारा से बस सेवा शुरू करने की किसी ने भी जहमत नहीं उठाई है। अब आबादी तीन से चार गुना बढ़ गई है। बस सेवा नहीं होने से लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है।



सीमावर्ती गांवों में बस सेवा की सख्त जरूरत है। गांव से सीधी बस सेवा नहीं होने से लोगों को एडवांस में घरों से निकलकर बस पकड़नी पड़ती है। इस कारण उनका समय के साथ आर्थिक नुकसान हो रहा है। लिहाजा, प्रशासन जल्द सुविधा मुहैया करवाए।
विज्ञापन

- कुसुमलता, सरपंच, पंचायत चंगिया



डिजिटल युग में बस सेवा न होना बड़े अचंभे की बात है। जिन लोगों के पास साधन हैं वह तो समय पर घरों से कामकाज के लिए निकल जाते हैं। लेकिन जो आज भी कई लोग बस सेवा की राह देख रहे हैं। लिहाजा विभाग को सीमावर्ती गांवों के लिए सीधी बस सेवा शुरू करवानी चाहिए।
- राज कुमार, नायब सरपंच, पंचायत चंगिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें