बूंदाबांदी से किसान चिंतित संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा/ मीरा साहिबा उपजिले में बीती रात से आसमान पर छाए बादलों के चलते दिनभर हल्की बूंदाबांदी के चलते किसानों की खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तैयार होने पर चिंतित नजर आए l इस बार इस बार पहले धान की फसल खेतों में तैयार खड़ी होने पर खराब हो गई और कई किसान गेहूं की फसल भी नहीं लगा पाए l जो किसानों फसल लगा पाए थे और इस समय फसल लगभग तैयार होने पर अगर बारिश हो अधिक होती है तो फसल खेतों में ही खड़ी खराब होने पर परेशानी का सामना करना पड़ेगा l किसान सरदारी लाल, मखन सिंह का कहना है कि अगर बारिश अधिक होती है तो गेहूं के दाने काले पड़ने पर किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा l वही आसमान पर छाए बादलों के चलते हो रही बूंदाबांदी पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे सर्दी का मौसम बना हुआ है l