सांबा। पुलिस थाना बारी ब्राह्मणा में बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना बाड़ी ब्राह्मणा में बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता हैदर अली पुत्र मोहम्मद सलीम, निवासी बाड़ी ब्राह्मणा ने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल 9 और 10 नवंबर की दरमियानी रात उनके घर के बाहर से चोरी हो गई। शिकायत में हैदर अली ने बाइक को स्मैलपुर के युवक के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद