बारामुला में बिछुड़े युवक को परिजन को मिलाया। स्रोत पुलिस
बारामुला। थाना शेरी की पुलिस ने लापता युवक को खोजकर शनिवार को उसे परिवार को सौंप दिया। लिखित शिकायत में मुश्ताक अहमद लोन निवासी शेरी ने बताया कि उनका बेटा मुबाशिर अहमद लोन (18) मानसिक रूप से अस्वस्थ है। 25 सितंबर को घर से लापता हो गया है। पुलिस ने विशेष खोज अभियान शुरू किया। लापता युवक को नई दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया गया। शुक्रवार को उसे परिवार को सौंप दिया गया। संवाद