फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई : पर्यावरण समिति

सार

बारामुला में आयोजित बैठक में पर्यावरण समिति ने अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की मांग की। समिति ने मिट्टी, रेत और जिप्सम के अवैध खनन से पर्यावरणीय नुकसान पर चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारामुला। पर्यावरण समिति ने वीरवार को बारामुला में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आह्वान किया। डाक बंगले में आयोजित बैठक में समिति ने मिट्टी, रेत, जिप्सम और अन्य सामग्रियों के अवैध खनन को रोकने के लिए आवश्यक उपायों पर विचार-विमर्श किया। बैठक की अध्यक्षता उरी के विधायक डॉ. सज्जाद शफी ने की और इसमें पीरज़ादा फिरोज अहमद, ज़फर अली खटाना और इरशाद रसूल कर ने भाग लिया। स्थानीय विधायक जाविद हसन बेग, जावेद रियाज बेदार, इरफान हाफिज लोन और पीरज़ादा फारूक अहमद शाह ने भी विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में भाग लिया और अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में अवैध खनन और वनों की कटाई के मुद्दों को उठाया। समिति ने बड़े पैमाने पर अवैध खनन और पर्यावरण पर इसके प्रतिकूल प्रभाव पर गंभीर चिंता व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें