फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baramulla Encounter: आतंक के दहशतगर्दों की तलाश, 300 से अधिक राउंड चली गोलियां; तीसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी

Sat, 26 Oct 2024 10:41 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में हुई मुठभेड़ के दहशतगर्द अभी भी फरार है। इन आतंकवादियों का खात्मा करने के लिए सुरक्षाबलों ने तीसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन चला रखा है। 
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीती 24 अक्तूबर को बारामुला में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसके बाद लगातार तीसने दिन भी सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। इस मुठभेड़ में तीन जवान का बलिदान और दो पोर्टरों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


बारामुला के बूटापाथरी इलाके में भारतीय सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में अब तक तीन सैनिक बलिदान और दो पोर्टर मारे गए हैं। मुठभेड़ के बाद दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों की ओर से सर्च ऑपरेशन जारी रहा। बारामुला जिले के गुलमर्ग में नागिन पोस्ट के नजदीक बूटापथरी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में अनंतनाग से सैन्य जवान कैसर अहमद ने अपने दो साथी जवानों के साथ मिलकर दहशतगर्दों का डटकर मुकाबला किया। 

राइफलमैन कैसर गाड़ी में बैठकर काफिले को बेस कैंप की ओर ले जा रहे थे। घात लगाए आतंकवादियों ने काफिले पर हमला कर दिया। आतंकवादियों और सेना के बीच करीब पांच मिनट तक मुठभेड़ चली। इसमें 300 राउंड से अधिक गोलियां चलीं। आतंकियों ने घने जंगल की आड़ में घात लगाकर हमला किया। 
विज्ञापन


रक्षा सूत्रों के अनुसार, हमला करने वाले आतंकियों की संख्या 3 से 4 थी। दहशतगर्दों ने बर्स्ट फायर किए, जिसके चलते वाहन के ड्राइवर और राइफलमैन कैसर को गोली लग गई। गाड़ी में चार पोर्टर भी थे, जिनमें दो पोर्टर वीरगति को प्राप्त हुए। आतंकियों ने पांच मिनट तक लगातार फायरिंग की। राइफलमैन कैसर ने गोली लगने के बावजूद डटकर मुकाबला किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें