बारामुला। उपायुक्त मिंगा शेरपा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 17 पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपे। बारामुला में आयोजित इस वितरण समारोह में बारामूला नगर परिषद के अधिकारी भी मौजूद रहे। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद वर्ग से चुने गए इन लाभार्थियों को मूलभूत सुविधाओं से युक्त पक्के मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। मिंगा शेरपा ने संबंधित कार्यकारी अधिकारी और फील्ड स्टाफ को लाभार्थियों को पूरा सहयोग देने, तकनीकी मार्गदर्शन, दस्तावेजी मदद और नियमित फॉलो-अप करने के निर्देश दिए ताकि कोई देरी न हो। संवाद