बारामुला। चंदूसा के वाहदीना इलाके में मंगलवार को एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से नौ साल के एक लड़के की मौत हो गई। पीड़ित की पहचान हुसैन रियाज के तौर पर हुई है।स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में एक चलते ट्रैक्टर ने बच्चे को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज बारामुला ले जाया गया। मेडिकल अधिकारियों के अनुसार लड़के को गंभीर चोटों के साथ अस्पताल लाया गया था और पहुंचने के कुछ ही देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद