फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विरोध के बीच बार के जनरल हाउस की बैठक 20 को

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की जनरल हाउस की बैठक 20 जुलाई को होगी। इसमें हाईकोर्ट, जिला कोर्ट, सब रजिस्ट्रार व ट्रिब्यूनल को सिद्दड़ा के रैका में शिफ्ट करने समेत अन्य मुद्दों पर बातचीत होगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम शर्मा ने बताया कि जिला कोर्ट की अभियोजन विंग के नजदीक कॉन्फ्रैंस हाल में सुबह साढ़े 11 बजे बैठक होगी। इस कारण हाईकोर्ट समेत अन्य अदालतों में दूसरे पहर का काम ठप रहेगा। बता दें वकील जनरल हाउस की मांग कर रहे थे। लगातार बार टीम और प्रधान को घेरा जा रहा था। हाईकोर्ट और जिला अदालत में प्रदर्शन तक हुए। कड़ी आलोचना और विरोध को देखते हुए आखिरकार सोमवार को बैठक बुलाने का आदेश जारी किया गया।
अविश्वास प्रस्ताव तक चर्चा
हाईकोर्ट को रैका में शिफ्ट करने का नींव पत्थर रखा जा चुका है, जिसका हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने खुले तौर पर समर्थन किया था। वहीं, वकीलों का एक बड़ा दल स्थानांतरण का विरोध कर रहा है। यहां तक कि बार टीम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात भी हुई थी। वकीलों का कहना है - हाईकोर्ट को दूसरी जगह ले जाने से दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि हाईकोर्ट और जिला अदालत में वकीलों की संख्या ज्यादा है। जब दोनों कोर्ट अलग जगह पर होंगे तो समय खराब होगा। यह भी तर्क दिया कि हाईकोर्ट परिसर में 600 कनाल जमीन है। यहां पर नई इमारतें बनाई जा सकती हैं। मगर रैका में हजारों पेड़ काटकर निर्माण होगा, जो पर्यावरण के लिए खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीखी बहस की आशंका
कड़े विरोध और आलोचना के बाद जनरल हाउस की बैठक होने जा रही है। इसमें बार टीम और वरिष्ठ वकील मौजूद रहेंगे। ऐसे में बार टीम और वकीलों के बीच शिफ्ट के मसले पर तीखी बहस होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें