बनतालाब। ठ्ठर पलौड़ा में चोरों ने एक साथ पांच झुग्गियों को निशाना बनाते हुए चोरी को अंजाम दिया। आरोपी छह हजार रुपये, रसोई गैस सिलिंडर व मोबाइल फोन ले गए। पीड़ित गुड्डू ने बताया कि रात को सभी परिवार सो रहे थे, तभी चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह जब उठे तो सामान गायब था। फिलहाल पुलिस को शिकायत दी है। संवाद