संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा / मीरा साहिब देश में फैली क्रोन वायरस जैसी बीमारी को लेकर लॉकडोन के चलते सरकार द्वारा सभी बैंक खुले रखें जाने का आदेश जारी किया गया है l कई दिनों से उपजिला के मॉडल डाकखाने बंद पड़े हुए हैं l रमेश कुमार का कहना है कि कई स्थानों पर जरूरी कार्य होने पर डाकखाने बंद पड़े हुए हैं l उन्होंने बंद पड़े डाकखाना को थोड़े समय के लिए ही खुलवाए जाने की मांग की ताकि लोगों की दिक्कतों का समाधान हो सके l उपजिले और ग्रामीण क्षेत्र में बैंक में खुल रहे हैं और लोग एटीएम से रुपए निकलवा के लिए भी पहुंच रहे हैं l