फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छात्रों को दी पुलिसिंग, कानून और यातायात प्रबंधन की जानकारी

विज्ञापन
बांदीपोरा में छात्रों ने किया पुलिस स्टेशन का दौरा। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बांदीपोरा। बांदीपोरा पुलिस ने एलिक्सर गार्डन स्कूल अलूसा के सहयोग से पुलिस स्टेशन बांदीपोरा में शुक्रवार को एक शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में लगभग 50 छात्रों ने भाग लिया। उन्हें पुलिस स्टेशन के कार्यप्रणाली और यातायात प्रबंधन प्रणाली से परिचित कराया गया। छात्रों को नए लागू किए गए आपराधिक कानूनों के बारे में भी जानकारी दी गई ताकि उनकी कानूनी ढांचे के प्रति जागरूकता बढ़े। सत्र को और रोचक बनाने के लिए पुलिस स्टेशन परिसर में एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को एसएचओ बांदीपोरा, इंस्पेक्टर इफ्तिखार अहमद ने सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को जागरूक, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस पहल की व्यापक रूप से सराहना की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें