बांदीपोरा में जागरुकता कार्यक्रम। स्रोत आयोजक
- फोटो : ramnagar news
बांदीपोरा। सरकारी डिग्री कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कॉलेज की एनएसएस इकाई के सहयोग से शनिवार को बढ़ते नशे को लेकर आ रही समस्याओं पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मुबाशिर हामिद मीर ने किया। इस मौके पर उन्होंने समाज में दिन व दिन बढ़ रहे नशे पर चिंता जताई। उन्होंने नशे के दुरुपयोग से सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, और शारीरिक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की और इस समस्या को रोकने में शैक्षिक संस्थानों की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। सत्र की शुरुआत एनसीओआरडी सेल के संयोजक डॉ. गुलाम मोहम्मद खान की ओर से की गई। संवाद