बांदीपोरा। जिला स्तरीय समिति की बैठक मंगलवार को उपायुक्त बांदीपोरा इंदु कंवल चिब की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय बांदीपोरा स्थित मुख्य कृषि कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक के दौरान समग्र कृषि विकास कार्यक्रम (एचएडीपी) और जम्मू-कश्मीर व्यापक निवेश योजना (जेकेएसआईपी) के 365 मामले प्रस्तुत किए। निर्धारित नियमों के अनुसार विस्तृत सत्यापन, विचार-विमर्श और पुष्टि के बाद समिति ने विभिन्न कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के तहत वित्तीय सहायता और तकनीकी समर्थन के लिए सभी 365 मामलों को मंजूरी दे दी। कृषि क्षेत्र के तहत एचएडीपी के अंतर्गत 210 मामलों को मंजूरी दी गई। संवाद