बांदीपोरा सिथ्ज्ञत गुरेज घाटी में बागटोर मेला। स्रोत सेना
बांदीपोरा। सेना की राणा बटालियन ने बांदीपोरा जिले के गुरेज घाटी में नियंत्रण रेखा के पास सोमवार को वार्षिक बागटोर मेला आयोजित किया। इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का उत्सव मनाने के साथ-साथ इस खूबसूरत सीमावर्ती क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना था। हाई ग्राउंड बागटोर में लगे इस मेले में स्थानीय निवासियों, स्कूली छात्रों और सांस्कृतिक कलाकारों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखी गई। रंगारंग पारंपरिक कार्यक्रम, लोक नृत्य और स्थानीय खेल इस दिन के मुख्य आकर्षण रहे। इस आयोजन ने गुरेज के लोगों को अपनी विरासत को प्रदर्शित करने और सेना के साथ घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देने का एक मंच प्रदान किया। संवाद