बिलावर। उपजिले में धारा 144 के दूसरे दिन भी जारी रहने के चलते मुख्य बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में भी रौनक गायब रही। इसके साथ ही जगह-जगह अर्धसैनिक बल तैनात रहे। यात्री वाहन भी दूसरने सड़कों से गायब रहे, जिस कारण लोगों खासकर नौकरी पेशा को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि दूसरे दिन भी किसी ने धारा 144 के उल्लंघन नहीं किया। एडीसी जोगेंद्र सिंह राय ने बिलावर से लेकर रामकोट सहित अन्य क्षेत्रों का पुलिस बल के साथ दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।