दोमाना। देवस्थान झिड़ी में बालोन बिरादरी ने बुधवार को धूमधाम से मेल मनाई। इस दौरान बड़ी संख्या में बिरादरी के सदस्य माथा टेकने और प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचे।
देवस्थान पर बिरादरी के सदस्यों द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत हवन और पूजा-अर्चना की गई। बाबा सत्ती सीत और बाबा कालीवीर का आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद बिरादरी के नव विवाहित जोड़ो ने मंदिर की परिक्रमा कर माथा टेका। इस दौरान बिरादरी की समिति के सदस्यों ने बैठक की, जिसमें देवस्थान और बिरादरी के हित के लिए विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर शमशेर चंद, रामलाल, यशपाल, बुआदित्ता, हरणाम दास, गोपाल दास ओर महेंद्र आदि उपस्थित रहे। इस दौरान संगत के लिए लंगर भी लगाया गया।