फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पलांवाला के खेतों में मिला पीआईए लिखा गुब्बारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। उप जिला खौड़ के पलांवाला इलाके में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा हुआ एक संदिग्ध विमान की आकृति का गुब्बारा मिला है। यह गुब्बारा खेत में पड़ा था। जिसकी जानकारी लोगों की तरफ से पलांवाला पुलिस को दी गई। पुलिस की तरफ से गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह हरे और सफेद रंग में विमान (एयरोप्लेन) जैसा गुब्बारा है जिस पर पीआईए लिखा हुआ है। सूचना मिलते ही पलांवाला पुलिस पोस्ट की टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच में अभी तक कोई संदिग्ध या खतरनाक वस्तु (विस्फोटक आदि) नहीं मिली है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि यह हवा के रुख के साथ सीमा पार से आया है या इसके पीछे कोई अन्य कारण नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें