श्रीनगर। बाल संत साहिल महाराज और महंत केशव दास महाराज सोमवार को लाल चौक पहुंचे। यहां उन्होंने पहलगाम में हुई आतंकी घटना का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने निहत्थे पर्यटक को निशाना बनाया। इसकी हम निंदा करते हैं। पर्यटकों को डरने की जरूरत नहीं है। सुरक्षा बल उनकी सुरक्षा करेंगे और पाकिस्तान को उसी की भाषा में मुंहतोड़ जवाब देंगे। संवाद