जम्मू। बैगड़ा समोत्रा बिरादरी की मेल गांव लेहेन (टिकरी) में 10 मार्च को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी बिरादरी के प्रधान शिव कुमार बैगड़ा ने दी। उन्होंने बिरादरी के सभी सदस्यों से बड़ी संख्या में मेल में शामिल होने की अपील की। पूजा-अर्चना के बाद लंगर प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा। संवाद
कोल कंडोली मंदिर में महारूद्र यज्ञ का आयोजन
जम्मू। ऑल इंडिया संग्राम सेना जम्मू-कश्मीर महाशिवरात्रि के अवसर पर 55वां महारूद्र यज्ञ का आयोजन करने जा रहा है। यह महारूद्र यज्ञ मां कोल कंडोली मंदिर नगरोटा में प्राचीन आप शंभू मंदिर में 10 मार्च को आयोजित किया जाएगा। सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक हवन होगा। वहीं, 11.30 से 12.30 तक कन्या पूजन किया जाएगा। दोपहर 12.30 बजे बुजुर्ग आदर सम्मान का आयोजन और एक बजे के बाद भंडारा लगाया जाएगा। इस अवसर पर एसएसपी जम्मू डॉ. विनोद कुमार मुख्य अतिथि होंगे। संवाद