जम्मू। ऑल जम्मू-कश्मीर यूटी सिलेक्शन ट्रायल अंडर-15 और 17 आयु वर्ग में हो रहे हैं। बॉयज और गर्ल्स वर्ग में ये ट्रायल एमए स्टेडियम में इंडोर हॉल में हो रहे हैं।
इसका आयोजन जम्मू-कश्मीर बैडमिंटन एसोसिएशन ने जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के साथ मिलकर किया है। इसमें विभिन्न जिलों से 168 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। पहले दिन बॉयज सिंगल अंडर-15 में 16 मुकाबले खेले गए जबकि बॉयज डब्लस अंडर 17 में 14 मुकाबले हुए। अंडर-15 में मयंक टंटी और केतन शर्मा के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मयंक ने 2-1 से मैच अपने नाम किया। ट्रायल तीन अक्तूबर तक चलेंगे। ब्यूरो