फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन चैंपियनशिप : अंडर-11 में अक्षिणी तो 13 में एलिना बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
- गर्ल्स सिंगल अंडर-15 में सुहानी शर्मा ने डायमंड राजपूत को 2-0 से हराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। 39वीं जम्मू जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में मंगलवार को विभिन्न आयु वर्ग में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-11 गर्ल्स सिंगल में फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इसमें तारा शान ने अक्षिणी मन्हास को 2-1 से हराया।
तारा ने पहला सेट 21-13 से जीता। दूसरे सेट में अक्षिणी ने वापसी करते हुए 21-12 से सेट अपने नाम किया। तीसरे और अंतिम सेट में तारा ने फिर वापसी करते हुए 21-8 से जीत हासिल फाइनल अपने नाम किया। गर्ल्स सिंगल अंडर-13 में पावनी गुप्ता और एलिना के बीच फाइनल मैच हुआ। इसमें एलिना ने 2-1 से जीत हासिल की। पहला सेट 21-15 से हारने के बाद एलिना ने अगले दो सेट को 21-11 और 21-14 से जीत हासिल कर फाइनल अपने नाम किया।
विज्ञापन

गर्ल्स सिंगल अंडर-15 में सुहानी शर्मा और डायमंड राजपूत के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें सुहानी ने 21-9 और 21-19 लगातार दो सेट जीत कर फाइनल अपने नाम किया। गर्ल्स डबल्स अंडर-15 का फाइनल सुहानी-गनिया और डायमंड-एलिना की जोड़ी के बीच हुआ। इसमें सुहानी-गनिया की जोड़ी ने 21-14 और 21-16 लगातार दो सेट जीतकर फाइनल अपने नाम किया।
बॉयज सिंगल अंडर-11 के फाइनल में उत्कृष ने आरव माल को 21-13 और 21-12 से हराया। अंडर-13 के फाइनल में हर्ष शर्मा ने विवान चिब को 21-12 और 21-12 से हराया। बाॅयज डब्लस अंडर-13 के फाइनल में हर्ष और विवान की जोड़ी ने जसगोर और सुशांत की जोड़ी को 21-13 और 21-8 से हराया।
विज्ञापन

बॉयज डबल्स अंडर-15 के फाइनल में कार्तिक और कनिष्क की जोड़ी ने 2-0 से जीत हासिल की। गर्ल्स सिंगल अंडर-17 के फाइनल में सनोई ने सुहानी को 21-9 और 21-10 से हराया। इसके अलावा सेमीफाइनल के मुकाबले भी खेले गए। बैडमिंटन चैंपियनशिप का बुधवार को समापन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें