बडगाम स्टेशन के पास पटरी से उतरी डिवीजनल मैटेरियल ट्रेन। संवाद
श्रीनगर। बडगाम रेलवे स्टेशन के पास सोमवार शाम एक डिवीजनल मेटेरियल ट्रेन (डीएमटी) पटरी से उतर गई। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार रेलवे की सामग्री ले जाने वाली यह ट्रेन स्टेशन के पास पटरी से उतरी, इस कारण पीछे से आने वाली कुछ निर्धारित ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। क्रेन की मदद से इसे वहां से हटाया जा रहा है। ब्यूरो