बडगाम में जब्त किए वहां। स्रोत पुलिस
बडगाम। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बडगाम पुलिस नेे एक सप्ताह के अंदर 26 वाहनों को जब्त किया। जब्त किए गए वाहनों में 18 टिपर, एक डम्पर, छह ट्रैक्टर और एक लोडर शामिल हैं। इन वाहनों को बीरवाह, नरबल, मागाम, हरदुपंजो, बडगाम, वाटरहेल और चडूरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जब्त किया गया। वाहन मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
-