सांबा। केंद्र सरकार की बैक टू विलेज कार्यक्रम योजना के तहत पंचायतों में कराए गए कार्यक्रम का बकाया भुगतान नहीं मिलने से सरपंचों में रोष है। सरपंच लब्लु संबयाल, सोम नाथ, विनोद कुमार, कृष्ण चंद ने बताया कि बैक टू विलेज के प्रथम चरण में पंचायतों में सरपंचों ने अपनी जेब से खर्च किया था। कहा गया था कि दस हजार रुपये तक का खर्च पंचायतों को दिया जाएगा, लेकिन आज तक उन्हें भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने बतायाकि रामगढ़ व घगवाल ब्लाक के सरपंचों को तो बकाया भुगतान किया गया था, लेकिन अन्य पंचायतों को नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह एलजी से इसकी शिकायत करेंगे कि पंचायतों को दिए जाने वाला धन कहां गया। इसकी जांच कराई जाए।