फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी के आसान प्रश्नों का जवाब नहीं दे पाए विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। ब्लॉक थुरू के हाई स्कूल बांसा के विद्यार्थी एडीसी के आसान सवालों का जवाब नहीं दे पाए। इस कारण अधिकारी असंतुष्ट दिखे और मौके पर ही उन्होंने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी को स्कूल में तैनात शिक्षकों की सूची भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एडीसी अब्दुल सत्तार ने बैक टू विलेज कार्यक्रम के तहत ब्लॉक थुरू का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हाई स्कूल बांसा का निरीक्षण कर नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों से साइंस विषय से संबंधित सवाल पूछे। लेकिन कोई भी विद्याथी प्रश्नों का सही जबाव नहीं दे पाया। एडीसी ने नाराजगी जताते हुए शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से संबंधित स्कूल के शिक्षकों की सूची मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें