फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाबा चमलियाल मेले की तैयारियां जोरों पर, सजने लगी दुकानें

Wed, 26 Jun 2024 06:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन रात एक कर की जा रही बाबा की मजार की साफ-सफाई
विज्ञापन

पाकिस्तान के सैंदा वली गांव में भी मेले की तैयारी जोरों पर
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। रामगढ़ के भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट दरगाह बाबा चमलियाल पर 27 जून को लगने वाले मेले की तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। बाबा की मजार को पूरी तरह से सजाया गया है। मेला स्थल के आसपास दुकानदारों ने दुकानें सजाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बाबा चमलियाल युवा क्लब के सदस्यों की ओर से दिन रात एक कर बाबा की मजार की साफ सफाई की जा रही है। जिला प्रशासन के अधिकारी भी मेले की तैयारी का जायजा ले रहे हैं। रामगढ़ से नारायणपुर जाने वाले मार्ग की मरम्मत के लिए तारकोल लेकर मशीनें पहुंच गई हैं। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जायजा ले रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के सैंदा वली गांव में भी मेले की तैयारी जोरों पर हैं उस पार से लाउड स्पीकर की आवाजें भी आम सुनाई देने लगी हैं। सैदां ली में भी बाबा की मजार है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी श्रद्धालुओं को साल भर बाबा की मजार की शक्कर-शरबत का इंतजार रहता है। इस बार भी पाकिस्तानी श्रद्धालुओं को शक्कर-शरबत नहीं दिया जाएगा। एडीसी सांबा सुरेश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें