आयुष्मान योजना के तहत योग्य लोगों का पंजीकरण करने के लिए राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने पांच दिवसीय गांव-गांव आयुष्मान अभियान शुरू किया है। 15 से 19 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के तहत आयुष्मान योजना में लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है। डोडा के भलेसा, जम्मू के अरनिया, कठुआ के बागन, किश्तवाड़ के द्रबशाला, पुंछ के बफलियाज, राजोरी के दरहाल, रामबन के बटोत, रियासी के बोमाग, सांबा जिले के बाड़ी ब्राहम्णा और उधमपुर के चनुंता में प्रथम चरण में अभियान चलाया गया है।