फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी ने लोगों को नशे से दूर रहने का संकल्प कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। एएसपी सुरेंद्र चौधरी की देखरेख में गुड़ा सलाथिया में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा है। इस दौरान मंगलवार को नगर में रैली निकाली गई, जिसमें लोगों को इससे दूर रहने का संकल्प कराने के साथ नशामुक्ति का संदेश देने वाले नारे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सुरेंद्र चौधरी ने युवाओं से कहा कि नशा नाश का कारण है। शराब, गांजा, बीड़ी, सिगरेट शारीरिक समस्याओं के साथ ही आर्थिक व सामाजिक स्तर पर भी नुकसान का कारण बनता है। रैली का लोगों पर अच्छा असर पड़ा। खासकर युवाओं ने पुलिस के इस कार्यक्रम को अच्छा रिस्पांस दिया। उन्होंने लोगों को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया। लोगों को नशा से दूर रहने की शपथ दिलाते हुए कहा कि एक स्वस्थ और ताकतवर आदमी नशे से दूर रहता है, और समाज के लिए भी अनेक कार्य करता है। नशे से ग्रसित व्यक्ति तनाव में रहने लग जाता है और मानसिक परेशानियां उसे घेर लेती हैं। इसलिए हमें नशे से दूर रहना चाहिए।
डीएसपी प्रियंका कुमारी ने कहा कि नशा हमारे समाज का अंग नहीं है। ऐसे व्यक्ति ही अपराधों को बढ़ावा देते हैं। नशा करने वाले का सामाजिक मान-सम्मान भी न के बराबर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें