फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत अपर कार्थोली में तीन विभागों ने लगाए जागरूकता शिविर

विज्ञापन
पंचायत अप्पर कार्थोली में विवाग के प्रतिनिधियों के साथ पंचायत के नुमाइंदे
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत कार्थोली में मंगलवार को जेके बैंक, बागवानी और हैंडलूम विभाग ने जागरूकता शिविर लगाया। स्थानीय लोग पंचायत के नुमाइंदे और सरपंच तरसेम सिंह चाढ़क विशेष तौर पर मौजूद रहे। विभाग के प्रतिनिधियों ने लोगों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया। बताया कि किस तरह से वह उनका फायदा उठा सकते हैं। अपने आपको आत्मनिर्भर बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि सब्सिडी के आधार पर विभाग की तरफ से हर संबंधित चीज मुहैया कराई जा रही है, इसका फायदा स्थानीय लोगों को लेना चाहिए। सरपंच तरसेम सिंह चाढ़क ने बताया कि विभागों द्वारा लगाए जा रहे शिविर लोगों के हित के लिए लगाए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों की भी जिम्मेदरी बनती है कि वह पर इन योजनाओं में भाग लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें