सांबा। वार्ड-15 में रविवार को एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष पवन कोहली ने की। उन्होंने लोगों को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना हाऊसिंग फार आल योजना का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना से प्रत्येक गरीब परिवार को पक्का घर देने की योजना है। उन्होंने लोगों को कहा कि इसका अवश्य लाभ लें। बैठक में पवन कोहली के अतिरिक्त रजनी संब्याल, राज सिंह, केशव सिंह, हरबंस सिंह, मोहन सिंह, सुरिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद