फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतुलित आहार देकर बच्चों को रखें तंदुरुस्त

विज्ञापन
जिला प्रोजेक्ट अधिकारी रेनू भसीन विचार रखते हुए ।
विज्ञापन
आरएस पुरा। बाल विकास परियोजना विभाग की तरफ से राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को बच्चों को दिए जाने वाले संतुलित आहार के बारे में बताया ताकि वह तंदुरुस्त रहें। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं से जागरूक किया गया। मंगलवार को सीडीपीओ की तरफ से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के से गांव बड़ीला में जागरूकता शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

इसमें महिलाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं से जागरूक करने के साथ-साथ बच्चों को दिए जाने वाले संतुलित आहार एवं युवाओं को नशे के खिलाफ जागृत किया गया। सीडीपीओ अतीक्षा सेठी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोजेक्ट ऑफिसर रेनू भसीन मुख्य अतिथि के रहे। इसके अलावा सरपंच के साथ अन्य प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कलाकारों ने नाटक से लोगों को सरकार की योजनाओं से जागरूक करने के साथ-साथ सीडीपीओ की तरफ से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन करने के साथ आंगनबाड़ी सहायिकाओं की तरफ से विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए।
जिला प्रोजेक्ट ऑफिसर रेनू भसीन ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिला जम्मू में पंचायत स्तर पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। युवाओं को नशे की बुरी आदतों से जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें