फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए

विज्ञापन
सीमा चौकी पर सीमा प्रहारिओं को जागरूक करते लोकपाल ब सह लोकपाल।
विज्ञापन
अरनिया। धर्म शक्ति नामक संस्था के सहयोग से भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा कस्बा व सीमा पर शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ऑनलाइन फ्रॉड सहित बैंकों में आने वाली समस्याओं के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रिजर्व बैंक के जम्मू कार्यालय के लोकपाल रमेश चंद और सह लोकपाल अनिल ऋषि ने विद्यार्थियों और जवानों को बैंक की भूमिका, सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं, बैंकिंग लोकपाल योजनाओं व डिजिटल फ्रॉड आदि का वर्णन किया। एक निजी स्कूल व क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ क्विज प्रतियोगिता रखी गई। विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ ही सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए लोकपाल की तरफ से उपहार दिए गए।
सीमा पर तैनात र्कई जवानों ने भी डिजिटल फ्रॉड संबंधी समस्याएं बताईं, जिनका उत्तर रमेश चंद और अनिल कुमार ने देते हुए कहा कि संबंधित बैंक द्वारा 30 दिन के भीतर दर्ज शिकायत का कोई उत्तर न दिए जाने पर भारतीय रिजर्व बैंक के डिजिटल पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। धर्म शक्ति संस्था के प्रधान सुमित शर्मा ने बताया इस जागरूकता से यहां जवानों सहित आम लोगों को भी लाभ मिलेगा। वहीं मेहनत और ईमानदारी से कमाए पैसे भी इन बचाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें