फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल-कालेजों में पढ़ाएंगे यातायात नियमों का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। यातायात पुलिस स्कूल-कालेजों में विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाएगी। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। विद्यार्थियों को नियमों के बारे में बताया जाएगा, ताकि वे अपने घरों में जाकर भी इसकी जानकारी दें। पुलिस का मानना है कि किसी तक कोई संदेश पहुंचाने के लिए बच्चे एक बेहतर जरिया हैं। लिहाजा स्कूल-कॉलेजों में जब एक साथ सैकड़ों विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा तो उनके जरिए जागरूकता की चेन शुरू होगी। इससे हजारों लोगों को जागरूक किया जा सकता है। बढ़ते सड़क हादसों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसा किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस जम्मू के एसएसपी शिव कुमार का कहना है कि जल्द ही स्कूल-कालेजों में यह अभियान चलाया जाएगा। अभी फिलहाल विभिन्न कक्षाओं की परीक्षाएं चल रही हैं। अप्रैल में जब स्कूल कालेजों में कक्षाएं प्रारंभ होंगी तो उसके साथ ही यह अभियान चलाएंगे। विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा कि किस तरह से यातायात नियमों का पालन करना है और किस तरह से वह अपने माता-पिता और परिवार के अन्य लोगों को इसके प्रति जागरूक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें