संवाद न्यूज एजैंसी सांबा। जिला पुलिस लाईन में पुलिस जवानों को क्वारंटीन के संदिग्ध मरीजों को उपचार के दौरान सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्धेश्य से एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें जिला अस्पताल से आए डाक्टरों ने पुलिस कर्मियों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर पुलिस लाईन्स के डीएसपी शबील सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे जबकि स्वास्थय विभाग की ओर से सांबा जिला अस्पताल की डॉक्टर श्वेता व कुलजीत ने भाग लिया। इस दौरान डाक्टरों ने पुलिस कर्मियों को किसी भी संदिग्ध कोरोना मरीज को आईसोलेशन व क्वारंटीन में रखने पर उपचार के दौरान पूरी सतर्कता बरतने की जानकारी दी।