सांबा। इंटरनेट पर कोई भी गतिविधि करते समय लोग अधिक सतर्क रहें। वहीं, किसी के साथ व्यक्तिगत और बैंक विवरण और ओटीपी साझा न करें। यह अपील पुलिस ने सांबा जिले में आयोजित साइबर जागरूकता शिविरों में उपस्थित लोगों से की है।
साइबर जागरूकता अभियान के तहत पुलिस की ओर से वीरवार को सरकारी हाई स्कूल पुरमंडल, कुषण हायर सेकेंडरी स्कूल सांबा, पाथसीकर्स इंटरनेशनल स्कूल रामगढ़, यूनीक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल जतवाल (घगवाल) और पुलिस थाना विजयपुर में कार्यक्रम हुए। एसएसपी सांबा डॉ. अभिषेक महाजन ने कहा कि साइबर जागरूकता दिवस का उद्देश्य आम जनता विशेषकर युवाओं को साइबर सुरक्षित वातावरण के लिए शिक्षित करना और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए साइबर स्वच्छता को बढ़ाना है।