फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दलित समाज के नेता अमरनाथ भगत के बारे में करेंगे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी कर रही कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। आम आदमी पार्टी महिला विंग की जम्मू संभाग प्रधान डॉ. प्रीति भगत ने रविवार को बताया कि आरएस पुरा में दलित समाज के नेता अमरनाथ भगत के बलिदान के बारे में गांव-गांव जाकर लोगों को बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि 21 मई 1970 को जम्मू-कश्मीर में दलित समाज के हक के लिए अमरनाथ भगत ने आमरण अनशन शुरू किया था। यह अनशन करते हुए 1 जून को अमरनाथ भगत शहीद हो गए थे। इसके बाद ही राज्य में आरक्षण लागू किया गया था।
विज्ञापन

डॉ. प्रीति भगत ने कहा कि आज समाज के लोग अमरनाथ भगत के संघर्ष को भूल चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में अगर पिछड़े वर्ग को आरक्षण मिला है तो वह अमरनाथ भगत की शहादत के बदौलत ही था। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग को आरक्षण दिलाने के लिए अमरनाथ को कुर्बानी देनी पड़ी। देश की आजादी के बाद हर राज्य में आरक्षण मिल था, लेकिन जम्मू-कश्मीर में नहीं। अब 21 मई से 1 जून तक अमरनाथ भगत की शहादत के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। 1 जून को आरएस पुरा कस्बे में कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान नायब सरपंच गिरधारी लाल, पंच मेला राम, पंच दर्शन कुंडल, पंच बाबू राम, राम लाल, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें