जम्मू। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सहयोग से केबी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों पर जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। बताैर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यसभा सदस्य गुलाम अली खटाना ने कहा कि युवाओं को नशे का सेवन करने से बचना चाहिए। नशीले पदार्थ स्वास्थ्य के साथ ही समाज में भी अपना प्रभाव दिखाते हैं। विद्यार्थी नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता लाने का प्रयास कर बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं। माैके पर डीआईजी शिव कुमार शर्मा, हाजी अब्दुल हमीद चौधरी, चौधरी बशीर अहमद नून, शौकत जावेद, मोहम्मद रियाज, रज्जाक अली आदि मौजूद थे। ब्यूरो