फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाल विवाह निषेध, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की जगाई अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी डिग्री कॉलेज नौशेरा में मेघा विधि सेवा शिविर लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। जिला विधि सेवा प्राधिकरण ने मंगलवार को जिला पुलिस और तहसील प्रशासन के सहयोग से सरकारी डिग्री कॉलेज नौशेरा में मेघा विधि सेवा शिविर लगाया। इसमें बाल अधिकारों, बाल विवाह निषेध और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के बारे में विद्यार्थियों व आम नागरिकों को जागरूक किया गया। बाल विवाह मुक्त भारत कल्याण एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से शुरू किया गया राष्ट्रीय अभियान है। इससे बाल विवाह मुक्त भारत के लिए 100 दिनों का गहन जागरूकता अभियान विशेष रूप से शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य जागरूकता बढ़ाकर घटनाओं की रोकथाम और शिक्षा तथा कानून के प्रवर्तन के माध्यम से लड़कियों को सशक्त बनाना है। डालसा ने बाल अधिकारों, बाल विवाह निषेध और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस शिविर का आयोजन किया। मुख्य अतिथि डालसा के जिला अध्यक्ष राजेश सप्रू रहे। जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के साजिद वानी और नौशेरा के सरकारी डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नौशेरा स्थित बाल आश्रम के 28 विद्यार्थियों को ट्रैक सूट और चप्पलें वितरित कीं गईं। दो विशेष विद्यार्थियों को व्हीलचेयर प्रदान कीं। बाल आश्रम के बच्चों को वॉलीबाल और नेट दान किए। 40 छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें