रंगमंच थिएटर ग्रुप ने राजोरी में किए आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। रंगमंच थिएटर ग्रुप ने जिले के कई स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया। इनके जरिये लोगों को एचआईवी/एड्स से बचाव के लिए जागरूक किया गया। जीएमसी राजोेरी, नेशनल पब्लिक स्कूल, दस्सल मार्केट और राजकीय बाल हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम हुए। नुक्कड़ नाटक में एड्स से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और जागरूकता बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इसमें भारत सरकार और स्वाथ्य विभाग की ओर से जनता को शिक्षित करने व बचाव के उपायों को बढ़ावा देने में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका को भी सराहा गया। निर्देशक विशाल पहाड़ी के मार्गदर्शन और निर्देशन में रंगमंच दो दशकों से थिएटर के माध्यम से समाज को विभिन्न सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार काम कर रहा है। इस नाटक का निर्देशन विक्रांत वर्मा ने किया। शिवानी, तन्मय, रिज़वान, हसीना और ज़फ़र ने अभिनय किया।