नुक्कड़ नाटक के दौरान मंचन करते कलाकार स्त्रोत आयोजक
- फोटो : samvad
जम्मू। एक साथ रंग मंडल ने सोमवार को डिग्याना आश्रम स्थित फ्लोरीकल्चर पार्क में मंडे थियेटर के तहत ''नशा एक चुनौती, बड़ी पनौती'' नुक्कड़ नाटक मंचन किया। नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभाव और इससे बचाव के बारे में जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस या सरकारी एजेंसियों की नहीं बल्कि परिवार और समाज की भी जिम्मेदारी है। अभिभावकों से बच्चों पर नजर रखने और उनसे खुलकर बातचीत करने की अपील की गई। नाटक को दर्शकों ने खूब सराहा। इसमें शालिजा, सीमा भगत और विजय मल्ला ने अभिनय किया। ब्यूरो