फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छात्रों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तीकरण के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पंडित प्रेम नाथ डोगरा सरकारी डिग्री कॉलेज सांबा के एनएसएस स्वयंसेवकों ने गोद लिए गांव बलोड़ का दौरा कर स्वच्छता अभियान चलाया। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) ट्विंकल सूरी ने स्वयंसेवकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वयंसेवकों ने पर्यावरण जागरूकता, स्वास्थ्य और स्वच्छता, मतदाता जागरूकता, महिला सशक्तीकरण जैसे विषयों पर विचार साझा किए।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने बलोड़ के सामुदायिक भवन, गांव के खेल मैदान और शिव मंदिर में सफाई अभियान चलाया। सुनील चौधरी पूर्व सरपंच ने कहा कि स्वयंसेवक देश का भविष्य हैं। उन्होंने छात्रों को शैक्षणिक और दूसरों के साथ बातचीत में अपने व्यवहार में ईमानदार होने के लिए प्रोत्साहित किया। स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर लोगों को पर्यावरण जागरूकता के बारे में जागरूक किया। व्यक्तिगत स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। प्रो.कमलेश बाला एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने महिला शिक्षा एवं सशक्तीकरण विषय पर जागरूकता व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना परिवारों, समुदायों और देशों के स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें