फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाॅलिथीन पर रेहड़ी वालों से 5 हजार और लोगों से वसूला जाएगा 1 हजार रुपये जुर्माना : मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। अब पाॅलिथीन पर प्रतिबंध लगाने पर सीधा जुर्माना किया जाएगा। कम से कम रेहड़ी वालों को पांच हजार तो लोगों को एक हजार रुपये जुर्माना होगा। यह बात मेयर राजिंदर शर्मा ने अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कही। उन्होंने कहा कि अभियान के साथ लोग जुड़ रहे हैं मगर अब बाजारों से पालिथीन को गायब करना है। इस पर नगर निगम के अधिकारी मंगलवार से बाजारों को चेक करेंगे और जुर्माना करेंगे।
विज्ञापन

इनफोर्समेंट विंग से कर्मचारी लोगों को जुर्माने के साथ समझाएंगे। मौजूदा समय में मेयर राजिंदर शर्मा अलग-अलग संगठनों से लोगों को साथ जोड़ रहे हैं। अब तक लोगों ने पाॅलिथीन का प्रयोग न करने का आश्वासन दिया है। मेयर अभी तक साधु समाज, कश्मीरी पंडितों समेत अन्य लोगों से मिल चुके हैं। मेयर ने कहा कि जल्द ही लोगों को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली से लोगों को अपील की जाएगी, ताकि लोग भी अभियान के साथ जुड़ें, खुद ही समझ जाएं और पाॅलिथीन का प्रयोग न करे। उन्होंने पार्षदों से भी आग्रह किया कि वे भी वार्डों में लोगों को जागरूक करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें