जीएचएसएस काकापोरा में नशीली दवाओं के प्रति आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में शामिल लोेगों को एसएसप
पुलवामा पुलिस ने काकापोरा स्थित सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (जीएचएसएस) में गुरुवार को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता, शांति और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हुए नशीली दवाओं के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। अध्यक्षता करते हुए एसएसपी पुलवामा पीडी नित्या ने छात्रों से बातचीत करते हुए उन्हें अपनी ऊर्जा सकारात्मक, रचनात्मक और सृजनात्मक गतिविधियों में लगाने को कहा। प्रोत्साहन स्वरूप, सभी कलाकारों और आयोजनकर्ताओं को को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। स्कूल स्टाफ और छात्रों की सराहना करते हुए एसएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने ऐसे सक्रिय आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से सामुदायिक कल्याण और युवा विकास के प्रति पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान एएसपी पुलवामा मोहम्मद शफ़ात, डीएसपी मुख्यालय मोहम्मद नवाज़ खांडे, एसएचओ काकापोरा डीएसपी प्रोब मुस्कान साहेनी आदि लोेग मौजूद रहे।
-