श्रीनगर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन। स्रोत पुलिस
पुलवामा/बांदीपोरा। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में अवंतिपोरा पुलिस ने शुक्रवार को ख्रेव से शरशाली तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। इस दौड़ में ख्रेव क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रथम तीन विजेताओं को स्मृति चिन्ह और प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं जिला पुलिस बांदीपोरा ने हायर सेकंडरी स्कूल अरिन के सहयोग से शुक्रवार को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। इस दौड़ को एसएचओ बांदीपोरा, इंस्पेक्टर इफ्तिखार अहमद और पुलिस पोस्ट सुमलर के प्रभारी समीर अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संवाद