फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वचालित वाहन पार्किंग प्रणाली होगी लागू

Thu, 01 Aug 2024 07:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वचालित पार्किंग प्रणाली स्थापित होगी। इसे यात्रियों और आगंतुकों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

श्रीनगर हवाई अड्डे के निदेशक जावेद अंजुम ने बताया, स्वाचालित पार्किंग प्रणाली में हवाई अड्डे और पार्किंग के भीतर चार निर्दिष्ट बिंदुओं पर टाइम स्टैम्पिंग होगी। इसमें वाहन को प्रवेश बिंदु पर मैप किया जाएगा और यात्रियों को छोड़ने या लेने के लिए हवाई अड्डे में प्रवेश करने के लिए 14 मिनट का समय दिया जाएगा। यदि वाहन 14 मिनट के भीतर हवाई अड्डे के निकास को पार नहीं करता है, तो उससे पार्किंग शुल्क का पहला स्लैब यानी 40 रुपये लिया जाएगा। इसके अलावा यदि वाहन हवाई अड्डे के पार्किंग क्षेत्र में प्रवेश करता है, तो पार्किंग में बिताए गए समय के आधार पर शुल्क लागू होगा। सुविधा बढ़ाने और निर्बाध अनुभव प्रदान करने के लिए, पार्किंग प्रणाली को फास्टैग टेक्नोलॉजी के साथ एकीकृत किया जाएगा जिससे त्वरित निकास की सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें