फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: घाटी में लगी प्रदेश की सबसे महंगी बोली, काजीगुंड में 5.23 करोड़ में बिकी शराब की दुकान

Wed, 28 Feb 2024 03:25 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

वर्ष 2024 में शराब की दुकानों की नीलामी के साथ आबकारी विभाग ने 2280 करोड़ रुपये की वसूली की है। इसमें 270 करोड़ रुपये शराब की दुकानों की नीलामी से आया है, जबकि 2020 में यह कमाई 1320 करोड़ रुपये थी। 
विज्ञापन
DRINK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई आबकारी नीति किसी को रास आए, चाहे न आए, लेकिन सरकार को खूब रास आ रही है। बीते तीन वर्ष में नई आबकारी नीति ने सरकारी की झोली में तगड़ी कमाई डाली है। तीन वर्ष पहले ही नई आबकारी नीति लागू की गई थी। 

विज्ञापन


वर्ष 2024 में शराब की दुकानों की नीलामी के साथ आबकारी विभाग ने 2280 करोड़ रुपये की वसूली की है। इसमें 270 करोड़ रुपये शराब की दुकानों की नीलामी से आया है, जबकि 2020 में यह कमाई 1320 करोड़ रुपये थी। 

यही नहीं, कश्मीर के काजीगुंड में एक शराब की दुकान 5.23 करोड़ रुपये में नीलाम हुई है, जो पूरे प्रदेश में सबसे महंगी है। इसके बाद उधमपुर के रामनगर में दुकान 3.41 करोड़ रुपये में नीलाम हुई, जोकि जम्मू संभाग में सबसे महंगी है। 
विज्ञापन


बता दें कि तीन वर्ष पहले जम्मू-कश्मीर में शराब की दुकानों को हर वर्ष ठेके पर देने की नीति लागू की गई थी। इसके पहले दुकानों का लाइसेंस रिन्यू होते थे। लेकिन नई नीति के लागू होते ही सरकार की कमाई हर वर्ष बढ़ती ही गई। 

बता दें कि सरकार की कमाई अभी और बढ़ सकती है। यह कमाई 2400 करोड़ तक जा सकती है। जबकि शराब की 38 दुकानें अभी नीलाम होना बाकी हैं। जिससे भी करीब 30 करोड़ आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


किस वर्ष कितनी कमाई

  • 2020 में 1320 करोड़ रुपये
  • 2021 में 1353 करोड़
  • 2022 में 1777 करोड़
  • 2023 में 1796 करोड़
  • 2024 में 2280 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें