ट्रेनिंग ग्राउंड में परेड का आयोजन
- फोटो : ANI
जम्मू कश्मीर लाइट इन्फेंट्री में 460 युवा शामिल हुए हैं। इसे लेकर दंसाल स्थित जम्मू कश्मीर लाइट इन्फेंट्री ट्रेनिंग ग्राउंड में शनिवार को परेड का आयोजन किया गया। इसकी समीक्षा के लिए लेफ्टिनेंट जनरल एमके दास और चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी के कमांडेंट मैजूद रहे।