संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। कृष्णा नगर सिंह पुरा गांव से बुधवार रात एक घर के बाहर से ट्रैक्टर ट्राली चोरी हो गई। ट्रैक्टर ट्राली में ईंट भरी थी। हालांकि इसका पता समय रहते चल गया। ट्रैक्टर की आवाज सुनाई देने के साथ सड़क पर गिरी ईंट वाले रास्ते से चोर का पीछा किया गया। वहीं चोर ने पकड़े जाने का आभास होते ही दो किलोमीटर आगे जाने के बाद टैक्टर छोड़ कर भाग निकला। इस संबंध में ट्रैक्टर के मालिक मनप्रीत सिंह ने थाने में जानकारी दी। साथ ही ट्रैक्टर को लेकर घर आए
ट्रैक्टर मालिक मनप्रीत ने कहा कि ट्रैक्टर चोरी होने का पता चलते ही पीछा किया। हालांकि इसमें खतरा भी था। अगर आरोपी तीन-चार होते तो जान का भी खतरा था। मामले में गांव के जितेंद्र भगत ने कहा कि क्षेत्र में कुछ दिनों से चोरी की वारदातें बढ़ी हैं। चोर मवेशियों के अलावा घरों में भी चोरियां करने लगे हैं। उन्होंने पुलिस से रात के समय गश्त करने की मांग की, ताकि लोग सुरक्षित तरीके से रह सकें। सिंहपुरा गांव के करनैल सिंह ने कहा कि अगर पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं लेती है, तो ग्रामीण खुद अपनी सुरक्षा के लिए रात के समय पहरा देंगे